कलयुग में प्रभु नाम का सुमिरन विशेष महत्व
अमरोहा, मई 15 -- जोया। गुरुवार शाम डिडौली स्थित साप्ताहिक बाजार मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति मुरादाबाद आश्रम की ओर से सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचीं विजेता वाई और विवेकी वाई ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। कहा कि कलयुग में मनुष्य को भवसागर से पार कराने का सबसे सरल माध्यम प्रभु के नाम का निरंतर सुमिरन है। संत महात्माओं ने भी श्रीरामचरितमानस में बताया है कलियुग केवल नाम आधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रभु भक्ति और नाम जाप को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है और इसे सत्संग, सेवा तथा प्रभु स्मरण में लगाकर ही आत्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और प्रवचन का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस दौरान समरपाल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.