सोनभद्र, मार्च 31 -- अनपरा,संवाददाता। एम.ई.आई.एल. कॉलोनी अनपरा की उत्सव वाटिका स्थित श्री अनंतेश्वर महादेव प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा व्यास पं बाला व्यकंटेश शास्त्री जी महाराज ने प्रभु के नाम की महिमा बतायी । कहा कि कलयुग में नाम जप ही प्रभु की कृपा पाने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। पृथ्वी पर जब अनाचार- पाप बढ़ता है और सत्य छिप जाता है तब दुखी भक्तों के कष्ट से द्रवित होकर भगवान अवतार लेते हैं । सप्तम स्कंद में भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए प्रभु नृसिंह अवतार लिए। कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं अपने कर्म से पूज्य होता है। प्रह्लाद जी दैत्य कुल में जन्म लेने के पश्चात भी पूज्य है क्योंकि उन्होने बाल्यावस्था से ही अपने गुरुदेव के दिखाये मार्ग का अनुसरण किया और रावण ब्राह्मण कुल में जन्म लेने पर भी पूज्य नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.