संभल, जून 11 -- नगर के गौशाला रोड स्थित अनुष्का सेलिब्रेशन हॉल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज ने नारद संवाद परीक्षित जन्म एवं कलयुग के आगमन की कथा का वर्णन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कलयुग में धर्म केवल एक चरण पर ही टिका रहेगा। कलयुग के कारण धर्म के तीन जोडे टूट चुके हैं। कथा के दौरान कथा व्यास ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे वातावरण भक्ति में हो गया। इस अवसर पर हरीश कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, अजय जैन, सुशील शर्मा, संजय बंसल, निपुण शर्मा, जतिन शर्मा, अमित पाठक, उमा श्रीवास्तव, सीमा शर्मा, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत कथा सुनने से पापियों का भी होता है कल्याण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...