कलयुगी ससुर ने बहू संग किया दुष्कर्म का प्रयास
कौशाम्बी, मई 12 -- पिपरी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ सोमवार दोपहर उसके ससुर ने दुराचार का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बताया कि सोमवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर मुन्नूलाल केसरवानी आ गए। उन्होंने पहले यह कहा कि पति को उनके आने की जानकारी नहीं देना। ऐसा करने से मना करने पर जोर-जबर्दस्ती शुरू कर दी। शोरगुल मचाकर पीड़ित महिला ने किसी तरह आबरू बचाई। मायके वालों को खबर करने के साथ ही पुलिस को तहरीर दी। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.