संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले भाई ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप कर दिया। रेप की इस घटना के बाद सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिएक्शन पिता का रहा। पीड़िता की मां का आरोप है कि इस घटना का विरोध करने पर पति ने अपने आरोपित बेटे के खिलाफ कार्रवाई की पहल करने की बजाए उल्टे उसे ही पीट दिया। महिला ने पति के अलावा कुछ रिश्तेदारों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ के थाना सिम्भावली में महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दस साल पहले हुई थी। पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिनसे तीन बच्चे थे। महिला के अनुसार उसका सौतेला बेटा, उसकी 16 वर्षीय पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.