एटा, अप्रैल 20 -- मोहल्ला काजी में रविवार रात को कलयुगी बेटे ने 75 वर्षीय मां पर लोटा, लोहे के बोकर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। एक पैर भी तोड़ दिया है। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भर्ती कराया। मोहल्ला काजी निवासी निर्मला देवी पत्नी बनवारी लाल अपने बेटे रमेश के घर पर रहती है। रविवार रात को गर्मी होने के कारण निर्मला देवी अपने बेटे से बाहर सोने के लिए कह रही थी इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ता गया कि बेटे ने पहले वॉकर से मां के ऊपर बार-बार हमला किया। इतना ही नहीं उसके बाद उसने एक स्टील के लोटे से मां के ऊपर प्रहार किया। इसमें मां का पैर टूट गया। चीख की आवाज सुनकर छोटा बेटा बृजेश कुमार, बहू तथा पड़ोसी पहुंचे और महिला को बचाया। मामले में छोटे बेटे ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.