कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में बुधवार को कलयुगी बेटे ने माता-पिता की पिटाई की। इससे पिता का सिर फट गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिसारा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। घर का बंटवारा तीनों के बीच कर चुका है। छोटे बेटे भूपेंद्र की शादी के बाद गहनों और खेत का भी बंटवारा कर देगा। पीड़ित के मुताबिक मझला बेटा कंचन कुमार इसके लिए राजी नहीं है। वह आए दिन बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करता है। छोटे बेटे का हिस्सा भी हथियाना चाहता है। बुधवार की शाम वह जबर्दस्ती घर से बकरी तथा अन्य सामान लेकर जाने लगा। मना करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची मां शांति देवी को भी पीटा। पिटाई से पिता का सिर फट गया। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य...