पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit Murder: यूपी के पीलीभीत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस महिला ने अपने बेटे को पाल पोस कर बड़ा किया, वही अपनी मां का कातिल बन गया। नशे के आदी इस कलयुगी बेटे ने जुआं खेलने के लिए रुपया न देने पर मां की जान ले ली। आरोपी ने मां को छत से धक्का देकर मार डाला। घटना की जानकारी परिवर के अन्य लोगों को लगी तो वह मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से परिवार ही नहीं पूरे गांव में सनसनी फैल गई। नसरुल्लापुर गांव निवासी 18 वर्षीय विकास नशे का आदी है। वह जुएं का शौकीन है। विकास पिछले दिनों जुएं में करीब पांच लाख रुपये हार गया था। वह मां सुनीता देवी पत्नी राम प्रताप से और रकम मांग रहा था। पर मां उसकी इनकार रही थी। दरअसल विकास के नाम पिछले दिनों उसकी ...