बांका, मार्च 18 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटा ने एक वृद्ध मां को घरेलू विवाद में भोजन-पानी बंद कर घर से बाहर निकाल दिया। घटना से आहत पीड़िता अनारवती देवी पति कृत्यानंद सिंह ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। जिसमें बड़ा पुत्र अशोक सिंह और छोटा पुत्र दिलीप सिंह दोनों की शादी हो चुकी है। लेकिन अब दोनों बेटे में कोई भी उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं हो रहा है। जिससे इस अवस्था में जीना मुश्किल हो गया। बताया कि इस समस्या को ले ग्राम कचहरी के सरपंच के पास न्याय के लिए पहुंचे तो निराकरण नहीं हुआ। इसके बाद वहां से उन्हें थाने जाने की सलाह देकर भेज दिया गया। वृद्धा ने अपनी व्यथा सुनाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.