छपरा, मई 3 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर, कर्ता राम के टोला में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही पिता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से जख्मी पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित पिता राजनारायण यादव ने पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जख्मी पिता ने बताया है कि उनका 19 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार अक्सर शराब के नशे में घर आकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। बीते शुक्रवार की शाम को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। मैंने उसे समझाने का प्रयास किया, तभी उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू सीने में लग गया, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा...