कौशाम्बी, मार्च 8 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी मासूम बेटी को ही हवश का शिकार बनाने का प्रयास किया। खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महेवाघाट क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में टल्ली होकर उल्टी-सीधी हरकतें किया करता है। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार की रात आरोपी पति अपनी नौ साल की बेटी को खंडहरनुमा मकान में ले गया। वहां वस्त्र उतारकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकत कर रहा था। सास ने ऐसा करते हुए देखा और शोर मचाया तो पीड़िता मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.