मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फपुर, वरीय संवाददाता। कलमबाग रोड में बिना अनुमति और गैर कानूनी तरीके से दो-दो जगहों पर एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप संचालक के आदेश पर हैवी ब्रेकर बना दिया गया। यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है। विभाग के अधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो पंप पर जाकर पूछताछ की गई और इसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया। लेकिन, करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अब पथ निर्माण विभाग के एसडीओ ने पंप के संचालक को नोटिस भेजकर तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। पथ प्रमंडल मुजफ्फरपुर एक के कार्यपालक अभियंता इं. गणेशजी ने बताया कि अगर निर्धारित समय सीमा के अंदर इसे नहीं हटाया गया तो फिर प्रशासनिक सहयोग से इसे तोड़वाया जाएगा और पंप संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.