कलमबाग रोड में सड़क रखी गिट्टी जब्त, पांच हजार लगा जुर्माना
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर निगम की टीम ने गुरुवार की दोपहर कलमबाग रोड में सड़क पर रखी गिट्टी को जब्त किया। साथ ही अतिक्रमण के आरोप में पांच हजार रुपये का चालान भी काटा। पार्वती सिनेमा हॉल के पास सड़क से सटे एरिया में अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है। बीते चार दिनों से वहां सड़क के बड़े हिस्से पर गिट्टी का स्टॉक करके रखा गया था। इससे ट्रैफिक में व्यवधान के साथ हादसे भी हो रहे थे।इसकी शिकायत मिलने के बाद निगम के कर्मी ने मौके पर पहुंच कर सड़क खाली करने को कहा, पर नतीजा सिफर रहा। आखिरकार सिटी मैनेजर रीतेश कुमार और आलोक कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने गिट्टी जब्त करने के साथ सड़क के अतिक्रमित हिस्से को खाली कराया। साथ ही आगे से ऐसी गड़बड़ी होने पर सख्ती की चेतावनी दी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी मनोज कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.