मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कलमबाग रोड में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक पशु को ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना में पशु जख्मी हो गया। स्थानीय लोग कार को घेरकर हंगामा करने लगे। साथ ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही इस मामले को शांत करा लिया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो पशु सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार कर जख्मी कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...