कलमबाग में कुल्फी खा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के पास रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने खबड़ा की महिला ईशा चंद्राकर के गले से सोने की चेन झपट ली। वह सड़क किनारे खड़ी होकर कुल्फी खा रही थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन झपट ली। महिला शोर मचाती और स्थानीय लोग जुटते, तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- मिठनपुरा में महिला के गले से छीनी आर्टिफिशियल चेन रात के कारण उस इलाके की दुकानें बंद हैं। घटना को अंजाम देने बाइक सवार बदमाशों की पहचान के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.