मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। कलमबाग चौक स्थित एक मॉल के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। बुधवार शाम बटलर रोड मोहल्ला निवासी महेश कुमार के पुत्र उत्कर्ष बाइक खड़ी कर खरीदारी करने मॉल गया था। जब बाहर निकला तो बाइक नहीं थी। खोजबीन में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद डायल 112 को बुलाया। मॉल की सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। इसमें हेलमेट और मास्क पहने एक युवक बाइक में चाबी लगाकर ले जाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने गार्ड को फटकार लगाया और हिदायत दी कि हेलमेट पहनकर किसी को मॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाए। गुरुवार की सुबह उत्कर्ष ने काजी मुहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.