नई दिल्ली, अगस्त 3 -- एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत पार्लियामेंट में हमेशा अलग-अलग ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आती हैं। उनके साड़ी लुक्स हटके और क्लासी होते हैं। हाल ही में कंगना कलमकारी प्रिंट वाली साड़ी में नजर आईं और हर कोई उनके लुक की तारीफ करने लगा। मानसून सीजन के लिए उनकी ये साड़ी फुल देसी वाइब दे रही है और हल्की भी दिख रही है। अगर आप भी ऐसा एथनिक आउटफिट चाहती हैं, जो देखने में रॉयल लगे और पहनने में भी आरामदायक हो, तो कंगना रनौत का यह साड़ी लुक आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है। चलिए एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक के बारे में आपको बताते हैं।कलमकारी साड़ी की खासियत कंगना रनौत ने जिस प्रिंट की साड़ी कैरी की है, उसे कलमकारी प्रिंट कहते हैं। इसमें पेसली, पत्तियों और पारंपरिक डिजाइन का सुंदर मेल है, जो साड़ी लुक को खास बनाता है। इस साड़ी क...