मधुबनी, नवम्बर 29 -- हरलाखी। थाना पुलिस ने कलना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष पर मारपीट का मामला दर्ज है। कलना में मिठाई दुकान चला रहे राम विलास मंडल के साथ गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष समेत करीब 5 बदमाशों ने मारपीट की थी। इस दौरान दुकान में भी लूटपाट की थी। यह सभी आरोप लगाकर पीड़ित ने दुकानदार ने हरलाखी थाना कांड संख्या 302/25 दर्ज कराया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। अनुसंधान कर्ता महानंद शोरेन ने पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.