कलक्ट्रेट से रवाना हुई पल्स पोलियो जन-जागरूकता रैली
कौशाम्बी, जून 27 -- जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने शनिवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय जन-जागरूकता रैली को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जन-जागरुकता रैली कलक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक निकाली गई। रैली को रवाना करते वक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून से शुरू हो रहा है। जिले में 747 बूथ पर पांच वर्ष तक के लगभग 256995 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का यह दायित्व है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। यह भी पढ़ें- जागरूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.