मऊ, मार्च 29 -- मऊ। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 21 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर लगभग एक माह पूर्व चयन किया गया था। बताया कि सभी विकास खण्डों के चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची 30 मार्च को एक बजे तक सभी विकास खण्डों एवं बाल विकास परियोजना के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों में से प्रत्येक विकास खण्ड/परियोजना के 67 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 13 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कलक्ट्रेट सभागार में 30 मार्च को जन प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.