प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्टेशन रोड से करीब 20 साल के किराए के भवन को छोड़कर अब चकबंदी कार्यालय का संचालन कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हो गया है। शनिवार को वकीलों की मौजूदगी में डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी, जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्र रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, जुबाए के प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा, पूर्व महामंत्री संतोष नारायण मिश्र ने डीएम को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। अधिवक्ता संगठन ने कई बार डीएम को पत्र देकर चकबंदी कार्यालय का संचालन कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू कराने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.