बागपत, दिसम्बर 19 -- कलक्ट्रेट में बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए छोड़ा गया मटरू नाम का लंगूर मुसीबत बन चला है। आए दिन वह फरियादियों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार को तो मटरू ने कलक्ट्रेट पहुंची महिला फरियादियों की साड़ी और पल्लू तक खींचे, जिससे महिलाएं डर-सहम गई और वे बगैर शिकायत दर्ज कराए ही वापस लौट गई। इससे पूर्व भी मटरू एक महिला फरियादी का मोबाइल छीनकर पेड़ पर चढ़ गया है। फरियादियों का कहना है कि लंगूर अब मुसीबत बन चला है। उसे पकड़वाकर जंगल छुड़वाया जाना बेहद जरूरी है। बागपत कलक्ट्रेट में बंदरों का आतंक बना हुआ था। आए दिन वे लोगों को हमलाकर घायल कर रहे थे। बंदरों के आतंक को खत्म करने के लिए अधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एक लंगूर छुड़वा रखा है। जिसका नाम मटरू है। मटरू को देखकर बंदर तो वहां से भाग गए है, लेकिन अब उसके खौफ से फरियादी भी बगैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.