मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको नमन किया गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें देश के संविधान निर्माता के रूप में सभी जानते हैं। हम सभी उनके संघर्ष और उनके कृतित्व से प्रेरणा लें कि समाज के लिए उनका क्या योगदान रहा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब के बारे में अपने अपने विचार रखे। सभी को संदेश दिया कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करें। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट सभागार में मनाई गयी डॉ. आंबेडकर की जयंती बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- मानवता के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने किया ...