मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से आमजन और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में लगे वाटर कूलरों और पेयजल के स्रोतों के नलों की टोंटियां टूटी हुई हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और कर्मचारी पहुंचते हैं। इसके बावजूद, पेयजल व्यवस्था बदहाल है। वाटर कूलर टंकी में लगी अधिकांश नलों की टोंटियां टूटी हुई हैं और कुछ नलों से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इससे बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग प्यास से व्याकुल हो जा रहे है। कई फरियादियों ने बताया कि दूर-दराज के गांवों से आने के बाद उन्हें परिसर में पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग बोतलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.