कलक्ट्रेट में डीएम ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजनों 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.