कलक्ट्रेट में जिला सैनिक बंधु की बैठक 22 को
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (नागरिक एवं आपूर्ति) अमित कुमार मालवीय की अध्यक्षता में 22 जून को जिला कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने दी। बताया कि जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियां भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान या अन्य समस्या संबंधी प्रार्थना पत्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में 20 जून तक दो प्रतियों में जमा कर दें। उसके बाद या बैठक के दौरान प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- सैनिक बंधु की बैठक समस्याओं पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें- डीएम ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.