प्रयागराज, फरवरी 23 -- फूलपुर के चक हिनौता, चकिया हिनौता, मुकुंदपुर गांव में जमीन अधिग्रहित कर टाउन सिटी बनाने के प्रयागराज विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव पर सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने कलक्ट्रेट और फिर मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने बताया कि उनकी जमीन पहले रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की गई। तब बताया गया कि रिंग रोड बनेगी तो विकास होगा और उनका जीवन अच्छा गुजरेगा। इसके बाद रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए जमीन ली गई, इस बार भी विकास की बात कही गई। अब एक बार फिर 10 किलोमीटर के उसी दायरे में टाउनशिप विकसित करने के लिए पैमाइश शुरू हो गई है। किसानों ने डीएम से कहा कि उनके पास अब जमीन नहीं बची है। जो छोटे-छोटे बिस्वा, दो बिस्वा के टु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.