कलक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना जारी
बागेश्वर, सितम्बर 9 -- बागेश्वर। जिला खनिज फाउंडेशन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस आंदोलन को वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का निरंतर समर्थन मिल रहा है। धरना स्थल पर कांग्रेसियों ने कहा कि 11 दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से उठाए गए सवालों का कोई संतोषजनक और ठोस समाधान नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के हित और सार्वजनिक धन से जुड़े मामलों में जब तक स्पष्ट जवाब नहीं मिलते, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। धरने को मिल रहे समर्थन को देखते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श कर गुरुवार को आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद आंदोलन को आगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.