बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। कलक्ट्रेट में सोमवार को आउटसोर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च के बाद समाप्त करने के आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने रोष जताया है। कर्मचारी गौरव तोमर ने बताया कि यह निर्णय हजारों परिवारों को बेरोजगारी की ओर धकेलने वाला है। 31मार्च के संबंधी आदेश पर तत्काल पुनर्विचार व वर्तमान में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवा निरंतरता सुनिश्चित की मांग की गई हैं। साथ ही नई व्यवस्था में सभी मौजूदा कर्मचारियों को स्वतः समायोजित करने और वेतन व सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की मांग उठाई। इसी संदर्भ में एसडीएम मनीष यादव को ज्ञापन सौपा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.