आगरा, जून 25 -- आगरा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के 125 वें वर्ष की शृंखला में अधिवक्ता सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को बार के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम मनीष बंसल ने कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के 125 वें वर्ष के आयोजन के लिए बार के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में अपर जिला जज विकास गोयल, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने भी बार एसोसिएशन की स्थापना को लेकर प्रकाश डाला। वहीं डीजीसी राजस्व, डीजीसी सिविल समेत 11 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट बार की 125 वर्षो की उपलब्धियों और संघर्षो पर विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का 125 वां स्थापना दिवस आज डीएम के समक्ष अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट बार भवन के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। उन्होंने आश्वासन दिया। इससे पहले...