कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित करने की मांग
शामली, मई 20 -- शामली। पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीद सैनिकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर शामली के नवनिर्मित कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शामली जनपद बने करीब 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिले में शहीद सैनिकों की स्मृति में कोई शहीद स्मारक नहीं बनाया गया है। संगठन का कहना है कि शामली एवं आसपास के गांवों के अनेक सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी स्मृतियों को जीवित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए शहीद स्मारक की आवश्यकता है। पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों ने मांग की है कि नवनिर्मित कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित कर वहां शहीद स्मारक स्थापित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्वों पर शहीदों और पूर्व सैनिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.