भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे जमुनीपुर अठगवां गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पत्रक सौंपकर अपनी आवाज मुखर की। हल्का लेखपाल के प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल द्वारा पैसा लेकर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है। कुछ प्रभावशाली लोग लेखपाल पर दबाव बनाकर जबरन निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फोन रिकॉर्डिंग के अनुसार लेखपाल स्वयं निर्माण कार्य जल्द कराने की बात कह रहे हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- खड़ंजा मार्ग पर हुआ निर्माण हटवाने की मांग,सौंपा पत्रक बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण का विरोध करने पर दबंग किस्म के लोग वि...