भदोही, जुलाई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर बुधवार को पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन में दर्ज हुए एफआईआर का नि:पक्षता से जांच कराते हुए निर्दोष छात्रों का उत्पीड़न रोकने की मांग की गई।

छात्रों की समस्याएं इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया था। इसकी सूचना पूर्व में जिला प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा आंदोलन को बाधित करने का प्रयास किया गया। इसी बात को लेकर छात्रों पर एफआईआ...