कलक्ट्रेट पर नाराज कांग्रेसजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन
भदोही, सितम्बर 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नौ सूत्रीय मांग लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस पार्टी के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। नाराज कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में खूब नारेबाजी की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस संबंध में संविधान एवं कानून के अनुरूप जरूरी कार्रवाई की जाए। दस माह में दर्ज की गई 14 लिखित आपत्तियों एवं संबंधित आधिकारिक अभिलेखों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया तथा एसआईआर से संबंधित निर्मयों की निष्पक्षता से जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च फार्म छह में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.