भदोही, सितम्बर 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने एवं पहले से मौजूद जातियों की ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसजनों ने पत्रक सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राकेश पाल े नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेसजनों ने आवाज मुखर की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पिछड़ा वर्ग का कॉलम हटाया तो सामने नहीं आएगी असली संख्या, कांग्रेस ने जोड़ने की मांग कीओबीसी समाज की जनसंख्या आंकड़े इस दौरान राकेश पाल ने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा उपलब्ध होना जरूरी है। सही आंकड़ों के बिना शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का उचित आकलन संभव नहीं है। कांग्रेस सामाजिक न्याय और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से ल...