मेरठ, जुलाई 21 -- सोनम वांगचुक के समर्थन तथा पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आप नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के आवास पर ही कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी रविवार रात में जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। इधर, उनके आवास पर पुलिस पहुंच गए थे। इसके चलते जिला मुख्यालय पर निर्धारित विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। जैसे ही अंकुश चौधरी को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिली तो वह उनके आवास पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- वांगचुक के समर्थन में उतरे कई संगठनों ने किया प्रदर्शन इसके बाद अंकुश अपने साथियों के साथ नारे लगात...