कलक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धरना, प्रशासन को सौंपा मांग-पत्र
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सभी ने तहसीलदार इटवा पर एक लेखपाल के साथ असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिलाधिकारी को संबोधित 11 बिंदुओं का मांग-पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और जिला मंत्री आनंद गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए मांग-पत्र में कहा गया है कि लेखपाल विनोद कुमार यादव के साथ तहसीलदार इटवा ने सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। संघ ने मांग की है कि तहसीलदार इटवा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल प्रभाव से तहसील इटवा से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया जाए। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.