कलक्ट्रेट परिसर में चला बुल्डोजर, हटाई गईं दुकानें
बलिया, मई 11 -- बलिया। कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद कई दुकानों को सोमवार को बुल्डोजर से हटाया गया। इस दौरान टीनशेड आदि को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थाई और अस्थाई दुकानों के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरु की है। कुछ दिनों पहले नीलामी में निर्धारित दर पर कुछ लोगों ने जगह को ले लिया। हालांकि पहले से वहां पर गुमटी और टीनशेड में दुकानें चल रही थी। कई बार नोटिस देने के बाद भी गुमटी-टीन शेड को हटाया नहीं जा रहा था। इसके बाद अफसरों ने दुकानों को बुल्डोजर से हटाने और ध्वस्त करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- कटेया में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई , चला बुलडोजर बुल्डोजर के चलते ही कई लोग सामान खाली कर गुमटियों को हटा दिया, जबकि कुछ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.