मेरठ, जून 22 -- 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कमिश्नरी पर रोक लिया। किसानों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा दी और कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला लगा दिया। इससे गुस्साए किसान कमिश्नरी पर ही सड़क पर बैठ गए और धरना चालू कर दिया। भाकियू के वरिष्ठ नेता विनोद जिटौली और मैराज ने कहा कि ये पुलिस प्रशासन की तन्दमशाही का उदाहरण है कि किसानों को उनकी समस्याओं के लिए जिलाधिकारी से भी मिलने से रोका जा रहा है। कहा कि भाकियू अराजनैतिक पर सरकारी संगठन का आरोप लगता है। लेकिन आज किसानों ने देखा कि सरकारी कर्मी ही किसानों को रोकने में लगे है। किसानों ने ऐलान कर दिया कि अगर उन्हें कलेक्ट्रेट नहीं जाने दिया तो गांवों से और किसान आयेंगे तो बड़ा आंदोलन शुरू हो जाएगा। किसान अपने ट्रैक्टरों के सा...