बदायूं, जून 24 -- अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की ओर से चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महिला अधिवक्ता ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कलक्ट्रेट गेट पर अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट में नौ पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...