कलक्ट्रेट के युवा अधिवक्ताओं का धरना जारी
जौनपुर, सितम्बर 6 -- जौनपुर, संवाददाता। अधिवक्ता संघ के प्रस्तावित आयु सीमा संशोधन के विरोध में कलेक्ट्रेट के युवा अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता लामबंद होकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे रहे। आंदोलन का नेतृत्व युवा अधिवक्ता कर रहे थे। धरनारत अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व पर हठधर्मिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। युवा अधिवक्ताओं का कहना है कि 439 सदस्यों के हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अध्यक्ष एवं महामंत्री से इस मुद्दे पर विधिवत आम सभा (बैठक) आहूत करने की मांग की गई थी। परन्तु 10 से 15 दिन बीत जाने के बावजूद बार नेतृत्व ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही बैठक बुलायी गई। वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक वर्तमान पंजीकृत उपनियमों की विधिक मर्यादा बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.