कलक्ट्रेट का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बागपत, मई 27 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय, एलबीसी, संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाए। किसी भी प्रकार का पत्राचार अनावश्यक रूप से फाइलों में लंबित न रहे। कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक शिवनारायण, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अपने पटल से संबंधित जानकारी न देने पर लेखाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.