सहारनपुर, मार्च 18 -- गंगोह । मोहल्ला गुलाम औलिया में नाले का निर्माण अधूरा होने के कारण कलंदर चौक में पानी भरने की समस्या बनी हुई थी। जिसे लेकर मौहल्लावासी बेहद परेशान थे। ईद के मौके पर समस्या के समाधान को लेकर मौहल्लावासी पूर्व चेयरमैन से मिलें। चेयरमैन ने मौके पर पहुंच लोगों के साथ बातचीत की, और ईद के बाद कच्चे नाले के निर्माण से शुरुआत कर समानांतर पक्का नाला बनाकर जलनिकासी का निर्णय लिया गया। पूर्व सभासद सईद मलिक, सभासद कामिल मलिक, शादाब मलिक, हारुन चौधरी, युसूफ धागड़, डॉ. फैसल खान, शहजाद मलिक, ताहिर सैय्यद, जमशेद शाह, अरशद मलिक, सैयद शारिक हुसैन, हसीन शाह, समीम मलिक आदि रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...