अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। विधायक निधि से हो रहे नाला निर्माण के मामले में भी भ्रष्टाचार की दीमक लग गई है। मामला इगलास विधायक की निधि से लोधा ब्लॉक के गांव भीमपुर में चल रहे नाला निर्माण से जुड़ा हुआ है। यहां ठेकेदार द्वारा नाले के पानी में ही ईटों की चिनाई करवानी शुरू कर दी। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद जिला ग्राम्य विकास अधिकरण ने जांच बैठा दी है। बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें कुछ लोग पानी में ईंटों की चिनाई करते हुए दिख रहे थे। प्रशासन के स्तर से इस वीडियो की जांच कराई गई तो सामने आया कि यह वीडियो लोधा ब्लाक के भीमपुर गांव का है। इसमें इगलास विधायक राजकुमार सहयेाग की निधि से नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन प्रसारित वीडियो को देखकर स्पष्ट है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी नह...