अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ से चल रहे मिलावटी पेट्रोल व डीजल सप्लाई के अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़ी फर्म पराग पेन्ट्स एंड केमिकल्स का लाइसेंस जिला प्रशासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। बीते वर्ष नवंबर माह में यूपी एसटीएफ ने पूरे नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस फैक्ट्री से मिलावटी पेट्रोल की सप्लाई फिरोजाबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में की जाती थी। उत्तर प्रदेश पट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन लखनऊ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मिलावटी पेट्रोल-डीजल सप्लाई की शिकायत की थी। इस मामले की जांच में यूपी एसटीएफ को लगाया गया था। 14 नवंबर 2025 को यूपी एसटीएफ ने फिरोजाबाद के पास एक टैंकर को पकड़ा था। इस टैंकर से आठ लीटर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.