अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका खैर ने ऐसे कार्यों का भी टेंडर निकाल दिया जो कि पूर्व में ही हो चुके हैं। मामले में मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचने पर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। नगर पालिका परिषद खैर क्षेत्र में होने वाले कार्य के लिए 30 दिसंबर 2025 को अध्यक्ष संजय शर्मा व अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय व प्रभारी लिपिक भारत भूषण के द्वारा टेंडर निकाले गए। जिसमें कुल 14 कार्य शामिल किए गए। जिसमें सड़क, पुलिया, नाली, इंटरलॉकिंग आदि कार्य हैं। यह सभी कार्य 28 लाख 46 हजार 662 से कराए जाने हैं। इसके लिए सात जनवरी तक टेंडर मांगे और आठ जनवरी को खोले जाने हैं। इन कार्यों के टेंडर को लेकर पूर्व विधायक खैर प्रमोद गौड़ ने शासन में शिकायत की। आरोप था कि जिन कार्यों को टेंडर में दर्शाया गया था, वह सभी कार्य पूर्व में ही कराए जा चुक...