अलीगढ़, जुलाई 16 -- अलीगढ़। अतरौली। अतरौली नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा आय से अधिक व्यय करने के मामले में फंस गई है। उप्र सतर्कता अधिष्ठान ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उप्र शासन, सतर्कता अनुभाग के अनुसार 2023 में शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान, आगरा सेक्टर, आगरा ने खुली जांच शुरू की थी। फरवरी 2025 में जांच पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। जिसके बाद गुरूवार को आगरा थाने में पूर्व नपा अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 (1)बी सपठित धारा 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में आरोप है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा अपने कार्यकाल में विभिन्न चल/अचल परिसम्पत्तियों के अर्जन एवं पारिवारिक भरण पोषण पर 8664622 लाख रूपए का व्यय किया गया है। जिसके सापेक्ष उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.