कलंक की कहानी, पीड़ित की जुबानी: फोन के जरिए निगरानी से किया संपर्क
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केनगर अंचल के अभिलेख भवन के समीप 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को धरवाने की पटकथा पूर्व से तैयार हो रही थी। श्रीनगर प्रखंड के निवासी उमेश कुमार महतो ने बताया कि बाघमारा मौजा स्थित 4.35 डीसमिल जमीन पत्नी सहित तीन व्यक्ति के नाम पर ज्वाइंट केवाला के जरिए खरीद की। केवाला कराने के साथ ही दो मई को म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। जिसके बाद म्यूटेशन के लिए 22 मई से दौड़ना प्रारंभ किया। 23 मई को पहले तो राजस्व कर्मचारी ने कथित एक दलाल से मिलने की सलाह दी। जिसके बाद अंचल कार्यालय मंदिर के पास कर्मचारी का कथित दलाल पीड़ित से मिला और म्यूटेशन के ऐवज में 15 हजार रुपये की अदायगी का फरमान सुनाया। मोल- भाव कर रिश्वत की रकम दस हजार रुपये तय हुई। इसी दौरान पीड़ित को निगरानी अन्वेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.