गुड़गांव, सितम्बर 12 -- कलंक कथा 2 गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोहना स्ट्रीट लाइट घोटाले में एंट्री करप्शन ब्यूरो ने मुख्य अभियंता समेत 11 अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि इन अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलकर हरियाणा सरकार को करीब 80 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया। अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जांच की प्रक्रिया सोहना के गांव बेरका निवासी सबरंग ने छह मार्च, 2018 को विजिलेंस में स्ट्रीट लाइट घोटाले के सिलसिले में शिकायत दी थी। इस मामले की जांच निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने की। जांच में पाया कि सोहना की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने में घोटाला हुआ है। करीब 4.87 करोड़ रुपये में स्ट्रीट लाइट लगाने का ठेका अलग-अलग कंपनियों को आवंटित किया था। यह कार्य तीन महीने के अंदर पूरा हो ...