फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। असोथर की पंचायत ललौली में 3.83 करोड़ घोटाला की चार्जशीट दाखिल होने के बाद प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। घोटाला में शामिल प्रधान से लेकर जिम्मेदार खुद का बचाव करने को हाईकोर्ट तक पहुंचे लेकिन कोर्ट से भी खारिज हो गई। जिसके बाद से प्रधान फिर से फरार हो गया। पूर्व में भी कोर्ट से जमानत खारिज करने के बाद प्रधान फरार हो गया था। मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। ललौली ग्राम पंचायत के मेंहदी हसन समेत आधा दर्जन सदस्यों के विकास से लेकर मनरेगा के अनेकों कार्यों में करोड़ो का घोटाला कोर्ट तक पहुंचकर उजागर किया था। कोर्ट के आदेश पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना पुलिस के हाथ पहुंची थी। पुलिस ने विवेचना में प्रधान के आगे भाई और उसके साथी का नाम बढ़ाते हुए संबंधित चार सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के...